Breaking Newsभारतराजनीतिशिक्षा

‘किताबें देती हैं दुनिया समझने की ताकत’: LU में बोले CM योगी, कहा – युवा आज भी पढ़ना चाहता है

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि डिजिटल दौर में युवा किताबों से दूर हो गया है, यह धारणा गलत है।

‘किताबें देती हैं दुनिया समझने की ताकत’: LU में बोले CM योगी, कहा – युवा आज भी पढ़ना चाहता है

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में गोमती पुस्तक महोत्सव का आगाज हो गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महोत्सव का उद्घाटन किया।

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि डिजिटल दौर में युवा किताबों से दूर हो गया है, यह धारणा गलत है। युवा आज भी पढ़ना चाहता है, जरूरत सिर्फ किताबों को युवाओं तक पहुंचाने की है। उन्होंने युवाओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पढ़ने की अपील की। जय

बेसिक शिक्षा मंत्री बोले – स्क्रीन दुनिया दिखाती है, किताबें समझने की ताकत देती हैं
कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि किताबें बच्चों में ज्ञान, विचार, संस्कार, जिज्ञासा और कल्पनाशक्ति विकसित करती हैं। उन्होंने बढ़ते स्क्रीन टाइम पर चिंता जताते हुए कहा कि स्क्रीन हमें दुनिया दिखाती है, लेकिन पुस्तकें हमें दुनिया समझने की ताकत देती हैं।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, छात्र संगठनों के कार्यकर्ता हिरासत में
सीएम योगी के कार्यक्रम को देखते हुए विश्वविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। विरोध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने कार्यक्रम से पहले समाजवादी छात्र सभा और NSUI के कई पदाधिकारियों और सदस्यों को देर रात हॉस्टल से हिरासत में ले लिया।

9 दिन चलेगा महोत्सव, 121 प्रकाशकों के 250 स्टॉल, एंट्री फ्री
नौ दिन तक चलने वाले इस पुस्तक महोत्सव में 121 प्रकाशकों ने करीब 250 स्टॉल लगाए हैं। यहां हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, अवधी समेत विभिन्न भारतीय भाषाओं की हजारों किताबें उपलब्ध हैं।

महोत्सव में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क है। यह कार्यक्रम 20 सितंबर तक चलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button