Breaking Newsभारतराजनीति

SIR में नया मोड़: गोरखपुर में पाकिस्तानी महिलाओं के नाम जुड़ने का दावा, सूत्रों के हवाले से प्रमाण होने की बात, आधिकारिक पुष्टि बाकी

प्रशासन और निर्वाचन विभाग की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान आना बाकी है।

SIR में नया मोड़: गोरखपुर में पाकिस्तानी महिलाओं के नाम जुड़ने का दावा, सूत्रों के हवाले से प्रमाण होने की बात, आधिकारिक पुष्टि बाकी

गोरखपुर। मुख्यमंत्री के गृह जनपद में SIR को लेकर चल रहे विवाद में एक और बड़ा दावा सामने आया है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि SIR प्रक्रिया के दौरान कुछ पाकिस्तानी महिलाओं के नाम भी मतदाता सूची में जोड़े जाने की बात सामने आई है।

सूत्रों का दावा है कि इससे जुड़ा प्रमाण भी मौजूद है, हालांकि अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। प्रशासन और निर्वाचन विभाग की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान आना बाकी है।

गौरतलब है कि गोरखपुर में SIR में घोटाले के आरोपों के बाद से ही सियासी हलचल तेज है। अब पाकिस्तानी महिलाओं के नाम जुड़ने के इस नए दावे के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है। अधिकारियों की भूमिका पर पहले से ही सवाल उठ रहे हैं।

फिलहाल प्रशासन इस दावे की जांच और सत्यापन में जुटा है। आधिकारिक पुष्टि के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button