
धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक पोस्ट पर गहमर पुलिस की कार्रवाई
सोशल मीडिया पर डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं मां सरस्वती की प्रतिमा से संबंधित टिप्पणी करने का आरोप, 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार
गहमर/गाजीपुर। सोशल मीडिया पर धार्मिक आस्था एवं विश्वास के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में गहमर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सोशल मीडिया पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा का चित्र पोस्ट करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की।पुलिस के मुताबिक, 10 सितंबर 2026 को प्रदीप कुमार पुत्र स्वर्गीय अभिमन्यु राम, निवासी ग्राम खुदरा पथरा, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर द्वारा सोशल मीडिया पर उक्त चित्र पोस्ट किया गया था। पोस्ट में धार्मिक आस्था एवं विश्वास के संबंध में की गई टिप्पणी से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होने की शिकायत प्राप्त हुई।इस संबंध में थाना गहमर पर मु0अ0सं0 197/2026, धारा 299 बीएनएस के तहत प्रदीप कुमार के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत चालान करते हुए विधिक कार्यवाही की है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव, चौकी प्रभारी कामाख्या, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर।पुलिस ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली सामग्री पोस्ट करने के मामलों में सतर्कता बरतने तथा आपत्तिजनक पोस्ट से बचने की अपील की है।



