Breaking Newsभारत

गोरखपुर सिविल लाइंस से क्लास 4 का छात्र लापता, ऑटो में बैग छोड़कर हुआ गायब; मां का रो-रोकर बुरा हाल, कई टीमें तलाश में जुटीं

BREAKING: गोरखपुर सिविल लाइंस से क्लास 4 का छात्र लापता, ऑटो में बैग छोड़कर हुआ गायब; मां का रो-रोकर बुरा हाल, कई टीमें तलाश में जुटीं

 

*गोरखपुर।* सिविल लाइंस स्थित पिलर्स पब्लिक स्कूल से छुट्टी के बाद घर जाने के लिए ऑटो में बैठा कक्षा 4 का एक छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। छात्र ऑटो में अपना स्कूल बैग रखकर खेल रहा था, तभी वह गायब हो गया। कुछ देर बाद ऑटो चालक लौटकर आया तो छात्र वहां नहीं था, जबकि उसका स्कूल बैग ऑटो में ही पड़ा मिला।

घटना बुधवार दोपहर स्कूल छुट्टी के समय करीब 1:40 बजे की बताई जा रही है।

*राप्तीनगर के पद्मनाभ गिरी के रूप में हुई पहचान*
लापता छात्र की पहचान राप्तीनगर निवासी मनोज गिरी के पुत्र पद्मनाभ गिरी के रूप में हुई है। बताया गया कि छुट्टी के बाद छात्र स्कूल से निकलकर अपने ऑटो में आकर बैठा था।

ऑटो चालक एक दूसरी बच्ची को लेने के लिए वहां से गया था। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो छात्र ऑटो में नहीं मिला। छात्र का बैग ऑटो में मिलने से मामला और संदिग्ध हो गया।

*पुलिस की कई टीमें लगीं, CCTV खंगाले जा रहे हैं*
सूचना के बाद कैंट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्र की तलाश शुरू कर दी। क्राइम ब्रांच और सर्विलांस की टीमें भी सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने स्कूल और आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाई। पुलिस छात्र के स्कूल से निकलने के बाद उसके संभावित रास्तों और ठिकानों की पड़ताल कर रही है। साथ ही छात्र के बारे में आसपास के लोगों से भी जानकारी ली जा रही है।

पुलिस का कहना है कि छात्र की तलाश के लिए हर संभावित पहलू की जांच की जा रही है। वहीं छात्र के लापता होने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button