लखनऊ के लामार्टिनियर बॉयज स्कूल के शिक्षक पर POCSO में FIR, छात्र से अश्लील चैट का आरोप; प्रिंसिपल की तहरीर पर केस

लखनऊ के लामार्टिनियर बॉयज स्कूल के शिक्षक पर POCSO में FIR, छात्र से अश्लील चैट का आरोप; प्रिंसिपल की तहरीर पर केस
लखनऊ। राजधानी के प्रतिष्ठित लामार्टिनियर कॉलेज फॉर बॉयज के एक शिक्षक पर गंभीर आरोप लगे हैं। स्कूल के शिक्षक नागेश शुक्ला के खिलाफ गौतमपल्ली थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, स्कूल प्रबंधन की ओर से प्रिंसिपल ने इस मामले की शिकायत गौतमपल्ली थाने में की थी। शिकायत के आधार पर ही पुलिस ने शिक्षक नागेश शुक्ला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की है।
क्या है आरोप?
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मामला शिक्षक और स्कूल के एक छात्र के बीच हुई कथित अश्लील चैट से जुड़ा हुआ है।
पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस चैट के कंटेंट, उसकी अवधि, संबंधित मोबाइल/डिजिटल साक्ष्य और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर सकती है। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है।



