विंध्यवासिनी पार्क में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

विंध्यवासिनी पार्क में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

गोरखपुर।
विंध्यवासिनी पार्क मोहद्दीपुर गोरखपुर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोरखपुर की पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोरखपुर की पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी जरूरी है, तभी अभियान का उद्देश्य सफल होगा।
इस अवसर पर गीता तिवारी, अनीता शुक्ला, नीता दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पार्क को हरा-भरा बनाने तथा आसपास के लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। आयोजन से पार्क परिसर में हरियाली बढ़ाने के साथ लोगों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत हुई।



