Breaking News

लखनऊ ईद उल अजहा आज: हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा बकरीद का त्यौहार, मस्जिदों और इबादतगाहों पर पढ़ी जा रही नमाज

लखनऊ ईद उल अजहा आज: हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा बकरीद का त्यौहार, मस्जिदों और इबादतगाहों पर पढ़ी जा रही नमाज

आज ईद उज अजहा का त्यौहार है। तमाम ईदगाह और मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोग नमाज अदा कर रहे हैं। इस दौरान प्रशासन पूरी तरह चाक चौबंद नजर आ रहा है।

आज ईद उल अजहा का त्यौहार है। तमाम ईदगाह और मस्जिदों में अकीदत की नमाज अदा की जा रही है। कुर्बानी के जज्बे के साथ मुसलमान अल्लाह की बारगह में सजदा कर हजरत इब्राहिम अलै. की उस अजीम कुर्बानी को याद कर रहे हैं, जो उन्होंने अपने रब के हुक्म से पेश की थी। इस दौरान सुरक्षा के लिए चाक चौबं प्रबंध किए गए हैं। ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। लखनऊ में टीले वाली मस्जिद और ऐशबाग ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा की गई।

ईद-उल-अजहा की नमाज के बाद मुसलमान अल्लाह से मोहब्बत को दुनिया की हर चीज से ऊपर रखने के जज्बे के साथ कुर्बानी करेंगे। कुर्बानी का दौर शनिवार शुरू होकर सोमवार तक चलता रहेगा।

लखनऊ में ईद-उल-अजहा की सबसे बड़ी जमात ऐशबाग ईदगाह में अदा होगी। ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली सुबह 10 बजे नमाज पढ़ाएंगे। शिया समुदाय की सबसे बड़ी जमात आसिफी मस्जिद में अदा होगी। यहां पर मौलाना सरताज हैदर की इमामत में ईद-उल-अजहा की नमाज सुबह 11 बजे अदा होगी। टीले वाली मस्जिद में सुबह 9 बजे मस्जिद के इमाम मौलाना फजलुल मन्नान रहमानी नमाज अदा कराएंगे। हालांकि, यूपी के अलग-अलग जिलों में नमाज पढ़ने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया।

मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि ईद-उल-अजहा खुदा के दो पैगंबर हजरत इब्राहिम अलै. और उनके बेटे हजरत इस्माईल अलै. की यादगार है। मस्जिद सुव्हानिया के इमाम कारी मोहम्मद सिद्दीक ने कहा कि कुर्बानी करने का बहुत बड़ा सवाब है। वहीं, कुर्बान न करने पर नाराजगी का इजहार भी है। हजरत मोहम्मद साहब ने फरमाया है कि हैसियत रखने के बावजूद कुर्बान न करने वाले मेरी ईदगाह में न आएं।

नमाज के दौरान सुरक्षा के लिए शहर को पांच जोन व 18 सेक्टर में बांटा गयाबकरीद की नमाज के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 94 ईदगाह और 1200 से ज्यादा मस्जिदों में नमाज के दौरान ड्रोन से निगरानी की जा रही है। पुलिस आयुक्त ने इस संबंध में मातहतों को दिशा निर्देश जारी किए हैं। पुराने लखनऊ में शुक्रवार को संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था बबलू कुमार ने डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के साथ रूट मार्च किया। मध्य जोन में भी पुलिस रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नमाज के दौरान सुरक्षा के लिए शहर को पांच जोन व 18 सेक्टर में बांटा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button