लखनऊ में अनोखे अंदाज में मना रक्षाबंधन; प्रिया ने समंदर के अंदर बांधी राखी, सपा नेता ने गिफ्ट में ली 5 किलो चीनी, CM योगी ने बच्चियों से बंधवाई राखी

लखनऊ में अनोखे अंदाज में मना रक्षाबंधन; प्रिया ने समंदर के अंदर बांधी राखी, सपा नेता ने गिफ्ट में ली 5 किलो चीनी, CM योगी ने बच्चियों से बंधवाई राखी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आज रक्षाबंधन का त्योहार अलग-अलग और अनोखे अंदाज में मनाया जा रहा है।
समंदर के अंदर रक्षाबंधन: लखनऊ की प्रिया मिश्रा ने रक्षाबंधन को बेहद खास बना दिया। उन्होंने समुद्र के अंदर स्कूबा डाइविंग के दौरान अपने भाई को राखी बांधकर अनोखे अंदाज में पर्व मनाया।
राजनीतिक गलियारों में भी धूम:
– डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पर ब्रह्माकुमारी राधा ने उन्हें राखी बांधी।
– सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर बच्चियों के साथ रक्षाबंधन मनाया।
– बढ़ती चीनी की कीमतों के विरोध में सपा नेता पूजा शुक्ला ने भाई को राखी बांधकर गिफ्ट में 5 किलो चीनी ली, जो चर्चा का विषय बनी रही।
– उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने वृंदावन कॉलोनी स्थित पॉल मर्सी होम अनाथालय पहुंचकर बच्चियों के साथ त्योहार मनाया। उन्होंने इसे सुखद और भावुक अनुभव बताया।
जिला कारागार में भावुक पल:जिला जेल में भी बहनें अपने बंदी भाइयों की कलाई पर राखी बांध रही हैं, जिसके लिए प्रशासन की तरफ से विशेष व्यवस्था की गई है।



