Breaking Newsभारत

ठाकुर बांकेबिहारी के लिए भक्तों ने भेजी राखियां

ठाकुर बांकेबिहारी के लिए भक्तों ने भेजी राखियां

वृन्दावन। श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला रक्षाबंधन पर्व केवल भाई-बहिनों के प्रेम के प्रतीक पर्व के रूप में ही नहीं जाना जाता है। बल्कि पौराणिक कथाओं के अनुसार इस पर्व की पहचान प्राचीन समय से भक्त और भगवान के मध्य भी मनाए जाने से रही है। जिसका प्रमाण आज भी धार्मिक स्थलों पर देखा जा सकता है।

ऐसा ही आस्था से ओतप्रोत दृश्य इन दिनों जग प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मन्दिर पर देखा जा सकता है। ठाकुर बांकेबिहारी महाराज को अपना भाई मानने वाली महिला भक्तों द्वारा उन्हें राखियां भेंट की जाती हैं।

देश-विदेश की भक्तों द्वारा मंदिर में राखियां भेंट करने एवं भिजवाने का क्रम पर्व से कई दिनों पूर्व से ही शुरू हो गया है। जिसके चलते मंदिर में सैंकड़ों की संख्या में राखियां एवं पत्र एकत्रित हो गए हैं।

जी हां भक्तों द्वारा अपने भाई स्वरूप ठाकुर बांकेबिहारी जी को सुंदर सुंदर राखियां प्रेषित की जा रही हैं। वहीं कुछ भक्तों द्वारा राखियों के साथ पत्र भी भेजे गए हैं। इन पत्रों में भक्तों ने जहां ठाकुर जी को प्रणाम कर उनकी कुशल क्षेम जानने के साथ ही उनसे अपनी कृपा बनाए रखने यानी आशीर्वाद प्रदान करने की प्रार्थना भी की है।

इस सम्बंध में जानकारी देते हुए मंदिर के सह प्रबंधक पवन गौतम ने बताया कि इन सभी राखियों को रक्षाबंधन के दिन भक्तों की ओर से ठाकुर बांकेबिहारी के समक्ष अर्पित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button