Breaking Newsभारत

गाजीपुर : रंग-बिरंगी राखियों से सजा प्राथमिक विद्यालय बहतुरा, बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन

रंग-बिरंगी राखियों से सजा प्राथमिक विद्यालय बहतुरा, बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन

गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा के निर्देश पर विकासखंड मरदह के प्राथमिक विद्यालय बहतुरा में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा एक से पांच तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।बच्चों ने रंग-बिरंगे कागज, धागों और मोतियों का प्रयोग कर आकर्षक एवं सुंदर राखियां तैयार कीं। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को राखी बांधकर भाईचारे, प्रेम और स्नेह का संदेश दिया।विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के साथ उनकी रचनात्मकता, सहयोग और टीम भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को चॉकलेट वितरित की गई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन पर्व के महत्व और इसकी सांस्कृतिक परंपराओं की जानकारी भी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button