Breaking Newsभारत

गाजीपुर : छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 16 सितंबर तक मौका

छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 16 सितंबर तक मौका

गाजीपुर। जनपद के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2027-28 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं पात्र छात्र-छात्राएं निर्धारित समयावधि में आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा सात उत्तीर्ण विद्यार्थी निर्धारित न्यूनतम अंकों के साथ परीक्षा के लिए पात्र होंगे। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को नियमानुसार अंकों में छूट का प्रावधान है। सत्र 2025-26 में राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त अथवा स्थानीय निकाय के विद्यालयों में कक्षा आठ में अध्ययनरत विद्यार्थी, जिनके अभिभावक की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से अधिक नहीं है, निर्धारित पात्रता के अनुसार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।योजना का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आर्थिक संबल प्रदान कर उनकी शिक्षा को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2027-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन एवं परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गाजीपुर उपासना रानी वर्मा ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं एसआरपी को निर्देशित किया है कि वे विद्यालय स्तर पर छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि की जानकारी उपलब्ध कराते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थी परीक्षा में प्रतिभाग कर छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button