Breaking Newsभारत
यूपी में प्रोटोकॉल पर बवाल – DM एटा ने कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का 17 बार नहीं उठाया फोन, गुलदस्ता लेने से किया इनकार, वीडियो वायरल

यूपी में प्रोटोकॉल पर बवाल – DM एटा ने कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का 17 बार नहीं उठाया फोन, गुलदस्ता लेने से किया इनकार, वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश। एटा से प्रोटोकॉल को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि *जिलाधिकारी (DM) एटा अरविंद सिंह ने कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का फोन रिसीव नहीं किया।
बताया जा रहा है कि मंत्री ने 17 बार कॉल की, लेकिन DM ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद जब मंत्री एक कार्यक्रम में पहुंचीं तो DM द्वारा दिया जा रहा बुके लेने से मंत्री ने साफ इनकार कर दिया और नाराजगी जताई।
इस दौरान कार्यक्रम में असहज माहौल बना रहा और सलामी भी असहज स्थिति में हुई। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मामले को लेकर प्रशासनिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज है।