Breaking Newsभारत

लखनऊ वालों को राहत – नगर निगम ने घटाया दाखिल-खारिज शुल्क, छोटे मकानों को सबसे ज्यादा फायदा

लखनऊ वालों को राहत – नगर निगम ने घटाया दाखिल-खारिज शुल्क, छोटे मकानों को सबसे ज्यादा फायदा

लखनऊ।लखनऊ नगर निगम ने संपत्ति के दाखिल-खारिज (गृहकर नामांतरण) शुल्क में बड़ी कटौती कर दी है। उत्तराधिकार और वसीयत के आधार पर नामांतरण के लिए शासन की ओर से 15 दिन पहले जारी उपविधि को नगर निगम ने अब लागू कर दिया है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

पहले सभी आकार के मकानों के लिए एक समान 5000 रुपये शुल्क लिया जाता था, जिससे छोटे मकान वालों पर ज्यादा बोझ पड़ता था। अब मकान के आकार के अनुसार अलग-अलग शुल्क तय किया गया है।

सॉफ्टवेयर अपडेट होने तक मैनुअल रसीद से ही नामांतरण का काम जारी रहेगा, ताकि जनता को परेशानी न हो।

*नई दरें (उत्तराधिकार / वसीयत के आधार पर नामांतरण) -*

– *1000 वर्ग फीट तक – 1000 रुपये*
– *1001 से 2000 वर्ग फीट तक – 2000 रुपये*
– *2001 से 3000 वर्ग फीट तक – 3000 रुपये*
– *3000 वर्ग फीट से अधिक – 5000 रुपये

नई व्यवस्था से 1000 वर्ग फीट तक के छोटे मकानों में रहने वाले परिवारों को 4000 रुपये तक की सीधी बचत होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button