जहानागंज, आजमगढ़ : जहानागंज बवाली मोड़ श्रीराम मोड़ स्थित एचपी गैस एजेंसी की उपभोक्ताओं को राहत, घर-घर पहुंच रहा सिलेंडर

हेडलाइन
जहानागंज बवाली मोड़ श्रीराम मोड़ स्थित एचपी गैस एजेंसी की उपभोक्ताओं को राहत, घर-घर पहुंच रहा सिलेंडर

जहानागंज, आजमगढ़। जहानागंज बवाली मोड़ श्रीराम मोड़ स्थित एचपी गैस एजेंसी द्वारा घरेलू गैस उपभोक्ताओं को लगातार घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाने की सेवा जारी है। एजेंसी संचालक अशोक वर्मा और मैनेजर नागेंद्र यादव ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि गैस के लिए अनावश्यक रूप से भीड़ इकट्ठा न करें।
एजेंसी प्रबंधन के अनुसार, जिन घरेलू उपभोक्ताओं ने गैस की बुकिंग कराई है, उनके पते पर एजेंसी की गाड़ी प्रतिदिन फील्ड में भेजी जा रही है और बुकिंग के क्रम के अनुसार सिलेंडर पहुंचाया जा रहा है।
मैनेजर नागेंद्र यादव ने बताया कि उपभोक्ता का गैस बुकिंग नंबर आने के बाद उसी क्रम के अनुसार गैस उपलब्ध कराई जा रही है। इसलिए उपभोक्ताओं को एजेंसी पर भीड़ लगाने की आवश्यकता नहीं है।
एजेंसी संचालक अशोक वर्मा ने कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एचपी गैस की होम डिलीवरी सेवा लगातार जारी रहेगी। एजेंसी की गाड़ियां आज भी फील्ड में हैं और आने वाले दिनों में भी बुकिंग के आधार पर उपभोक्ताओं के घर तक गैस पहुंचाने का कार्य जारी रहेगा।
एजेंसी प्रबंधन ने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग करने और अनावश्यक भीड़ से बचने की अपील की है।
जहानागंज से संवाददाता संतोष पांडे की रिपोर्ट।



