Breaking Newsभारत

लखनऊ में ₹30 हजार की लूट! आरोपी पकड़कर पुलिस को सौंपा, फिर भी कार्रवाई नहीं? गुड़ंबा पुलिस पर उठे सवाल

लखनऊ में ₹30 हजार की लूट! आरोपी पकड़कर पुलिस को सौंपा, फिर भी कार्रवाई नहीं? गुड़ंबा पुलिस पर उठे सवाल

*लखनऊ।* राजधानी के गुड़ंबा थाना क्षेत्र के सृष्टि अपार्टमेंट के पास से पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है।

*क्या है पूरा मामला?*
पीड़ित राजकिशोर के अनुसार, सृष्टि अपार्टमेंट के पास उससे *₹30 हजार की लूट* की गई। पीड़ित ने हिम्मत दिखाते हुए अपने साथियों की मदद से एक कथित लुटेरे को मौके पर ही दौड़ाकर पकड़ लिया। जैसा कि वायरल तस्वीर में भी भीड़ के बीच आरोपी को पकड़े हुए देखा जा सकता है।

इसके बाद पीड़ित ने तत्काल *112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया* और पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

*पीड़ित का गंभीर आरोप*
पीड़ित राजकिशोर का आरोप है कि आरोपी को पुलिस को सौंपे जाने के बावजूद *गुड़ंबा पुलिस ने न तो मुकदमा दर्ज किया और न ही कोई आगे की कार्रवाई की।* पीड़ित का कहना है कि आरोपी को छोड़ दिया गया और वह थाने के चक्कर काटने को मजबूर है।

*कानून व्यवस्था पर सवाल*
अगर पीड़ित के आरोप सही हैं, तो यह बेहद गंभीर मामला है। सवाल यह उठता है कि जब आरोपी मौके पर पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

फिलहाल इस मामले में पुलिस के आला अधिकारियों से शिकायत की गई है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button