भारतव्यापार

सादात में होंडा QC1 स्कूटर की हुई लॉन्चिंग, डॉ. विजय यादव ने किया शुभारंभ

शिक्षकों, छात्रों, महिलाओं और बुजुर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया स्कूटर : आदर्श राय

सादात में होंडा QC1 स्कूटर की हुई लॉन्चिंग, डॉ. विजय यादव ने किया शुभारंभ

 

शिक्षकों, छात्रों, महिलाओं और बुजुर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया स्कूटर : आदर्श राय

 

सादात (गाजीपुर)। देश की प्रतिष्ठित दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा के QC1 स्कूटर की लॉन्चिंग शुक्रवार को सादात स्थित मां काली आदर्श होंडा एजेंसी पर हुई। कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ एजुकेशन मरदापुर एवं वाराणसी (कैथी) के चेयरमैन तथा भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री डॉ. विजय यादव ने फीता काटकर स्कूटर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।एजेंसी के प्रोपराइटर आदर्श राय ने बताया कि होंडा QC1 स्कूटर को शिक्षकों, विद्यार्थियों, महिलाओं और बुजुर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसकी ऑन रोड कीमत 95,161 रुपये बताई गई। उन्होंने कहा कि स्कूटर पर्यावरण के अनुकूल तकनीक पर आधारित है।मां काली आदर्श आईटीआई, पब्लिक स्कूल एवं होंडा एजेंसी के प्रबंध निदेशक प्रद्युम्न कुमार राय ने कहा कि होंडा के दोपहिया वाहनों को ग्राहकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। उन्होंने कंपनी की बिक्री का उल्लेख करते हुए बताया कि सितंबर माह में कंपनी ने 7,49,767 यूनिट वाहनों की बिक्री की। उन्होंने होंडा शाइन एसपी और एक्टिवा की लोकप्रियता का भी जिक्र किया। उनके अनुसार, ग्राहकों से मिले फीडबैक के आधार पर शाइन एसपी का माइलेज एक लीटर में 75 किलोमीटर से अधिक बताया जा रहा है।उन्होंने कहा कि कंपनी के एक्टिवा और QC1 जैसे मॉडलों को परिवार के विभिन्न सदस्यों की जरूरतों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है।लॉन्चिंग कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवपूजन चौहान, दिनेश सिंह, मनोज यादव, प्रवेश कुमार, अरुण राय, छोटू कुमार, संदीप सिंह और प्रदीप राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button