Breaking Newsभारत

गाजीपुर : रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग का अभियान, छह नमूने लिए

रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग का अभियान, छह नमूने लिए

गाजीपुर, 26 अगस्त। आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए आमजन को गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने तथा मिलावट पर प्रभावी रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बुधवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से कुल छह खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए।खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश के आयुक्त तथा जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आरसी पाण्डेय के निर्देश पर की गई कार्रवाई के दौरान सिधौना, सैदपुर स्थित राहुल कुमार के प्रतिष्ठान से पनीर का एक नमूना लिया गया। वहीं सिधौना बाजार स्थित विराट यादव के पनीर विनिर्माण प्रतिष्ठान से भी पनीर का नमूना संग्रहित किया गया।सैदपुर-चंदौली रोड पर अशरफ अली की डिलीवरी वैन से गन्ने के गुड़ का एक नमूना लिया गया। रायपुर बहरियाबाद स्थित मेसर्स प्रजापति इमरती एंड स्वीट हाउस से बूंदी के लड्डू तथा छेना मिठाई के एक-एक नमूने लिए गए। इसके अलावा सिधौना बाजार स्थित मेसर्स धर्मेन्द्र छेना एवं पनीर उद्योग से छेना का एक नमूना संग्रहित किया गया।विभाग के अनुसार सभी संग्रहित नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।नमूना संग्रह की कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुलाबचन्द गुप्त, बिपिन कुमार गिरि, धनन्जय सिंह, अरविन्द्र प्रजापति, पंकज कुमार कन्नौजिया एवं अमर नाथ द्वारा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button