गोरखपुर: स्व. नागेन्द्र सिंह “दाढ़ी बाबा” की 27वीं पुण्यतिथि पर सुंदरकाण्ड पाठ एवं श्रद्धांजलि सभा 6 सितंबर को

गोरखपुर: स्व. नागेन्द्र सिंह “दाढ़ी बाबा” की 27वीं पुण्यतिथि पर सुंदरकाण्ड पाठ एवं श्रद्धांजलि सभा 6 सितंबर को

गोरखपुर। कमलावती देवी ज्ञान और पोषण फाउंडेशन द्वारा आगामी 6 सितंबर 2026 (रविवार) को सरस्वती विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान के संस्थापक स्व. नागेन्द्र सिंह “दाढ़ी बाबा” की 27वीं पुण्यतिथि का आयोजन महावीरपुरम्, गोरखपुर में किया जा रहा है।
इस अवसर पर सुबह 11:00 बजे से गोपाल पाण्डेय द्वारा सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जाएगा। तत्पश्चात, अपराह्न 3:00 बजे से पुण्यतिथि समारोह, श्रद्धांजलि सभा एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा। कार्यक्रम का स्थान श्री सोमेश्वर महादेव, देव भवन, दाढ़ी बाबा की पीली कोठी (निकट-सरस्वती शिशु मन्दिर, महावीरपुरम् कालोनी, गोरखपुर) तय किया गया है।
कार्यक्रम में महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि पूर्व महापौर डॉ. सत्या पाण्डेय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी।
आयोजन के दौरान प्रमुख अतिथियों, विशिष्टजनों, महिलाओं, बच्चों तथा समाजसेवियों का सम्मान किया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय लोक कला साधक डॉ. राकेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ए.एन. त्रिगुण, शिक्षक रविन्द्र कुमार व अभयनन्दन त्रिपाठी, अपर्णा श्रीवास्तव (शिक्षक) और श्री सोमेश्वर महादेव मन्दिर की सफाई कर्मचारी सविता देवी को विशिष्ट सम्मान प्रदान किया जाएगा।
राज्यमंत्री व्यापारी प्रकोष्ठ पुष्पदन्त जैन, साहित्यकार संजय पति त्रिपाठी, पूर्व प्रधानाचार्या डॉ. आशा देवी सिंह, इफको के रीजनल मैनेजर कौशिक कुमार पाण्डेय, एडवोकेट रमेश कुमार श्रीवास्तव, शिक्षक ओकार राय एवं समाजसेवी श्रीमती सुधा यादव गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
कार्यक्रम के निमंत्रक ईं. बाबा प्रभात कुमार सिंह (संस्थापक- कमलावती देवी ज्ञान और पोषण फाउंडेशन) तथा प्रवीण कुमार सिंह (वरिष्ठ महाप्रबंधक – unit head, इफको, कलोल, गांधीनगर) हैं। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं व गणमान्य नागरिकों को इस धार्मिक एवं सामाजिक अनुष्ठान में आमंत्रित किया है।



