जमानियां (गाजीपुर) : जमानियां पुलिस ने 86.4 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को दबोचा

जमानियां पुलिस ने 86.4 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को दबोचा
स्विफ्ट डिजायर वाहन से बरामद हुई 8 PM शराब, 480 पाउच सहित आरोपी गिरफ्तार
जमानियां (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जमानियां पुलिस ने बुधवार को अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 05 बोरी में 8 PM ब्रांड की 480 पाउच अंग्रेजी शराब, कुल 86.4 लीटर, तथा एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की।पुलिस के अनुसार चौकी प्रभारी रेलवे स्टेशन उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह हमराह पुलिसकर्मियों के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग एवं अपराध की रोकथाम के लिए बरेसर नहर पुलिया पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बहादुरपुर पुलिया के पास एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर वाहन से जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुन्ना सिंह पुत्र गनेश सिंह, निवासी खरोज, थाना सूर्यपुरा, जनपद रोहतास, बिहार, उम्र 36 वर्ष के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 180 एमएल के 480 पाउच बरामद हुए, जिनकी कुल मात्रा 86.4 लीटर बताई गई है। पुलिस ने शराब के परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर वाहन संख्या JH01AN2676 को भी कब्जे में ले लिया।बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना जमानियां में मु0अ0सं0 287/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी रेलवे स्टेशन उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह मय हमराह थाना जमानियां जनपद गाजीपुर शामिल रहे।



