Breaking Newsभारत

दुल्लहपुर (गाजीपुर) : सीखड़ीं बाजार में आकाश परफेक्ट होम इंटीरियर का भव्य उद्घाटन

सीखड़ीं बाजार में आकाश परफेक्ट होम इंटीरियर का भव्य उद्घाटन

एक ही छत के नीचे आधुनिक इंटीरियर की मिलेगी बेहतर सुविधा, क्षेत्रवासियों को दूर जाने की जरूरत नहीं

दुल्लहपुर (गाजीपुर)। तहसील जखनियां क्षेत्र के सीखड़ीं बाजार में बुधवार को आकाश परफेक्ट होम इंटीरियर प्रतिष्ठान का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जखनियां सत्येंद्र प्रताप सिंह उर्फ मसाला सिंह एवं पंडित मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज सीखड़ीं के वरिष्ठ अध्यापक योगेंद्र राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस अवसर पर प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर नागेंद्र यादव ने बताया कि आकाश परफेक्ट होम इंटीरियर की शुरुआत क्षेत्रवासियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण इंटीरियर की सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने कहा कि “बेहतर डिजाइन, बेहतर जीवन” के संकल्प के साथ प्रतिष्ठान ग्राहकों की जरूरत और पसंद के अनुरूप बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराएगा।उन्होंने बताया कि नए शोरूम में मॉडर्न डिजाइन के बेहतरीन कलेक्शन उपलब्ध हैं। यहां पीवीसी पैनल, फ्लूटेड पैनल, फॉल्स सीलिंग, वॉल पैनल एवं मोल्डिंग, मॉडर्न होम इंटीरियर, ऑफिस एवं शॉप इंटीरियर तथा इंटीरियर डेकोरेशन वर्क जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।प्रोपराइटर नागेंद्र यादव ने कहा कि क्षेत्र में इस प्रकार के प्रतिष्ठान की जरूरत को देखते हुए लोगों को बेहतर इंटीरियर सुविधा के लिए दूर शहरों का रुख न करना पड़े, इसी उद्देश्य से यह प्रतिष्ठान शुरू किया गया है। ग्राहकों को डिजाइन से लेकर इंटीरियर वर्क तक की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।उद्घाटन समारोह में सिद्धार्थ सिंह,मान शैलेंद्र यादव उर्फ सोनू यादव, सेचू यादव, ज्ञान प्रकाश पांडेय सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक, व्यापारी एवं सम्मानित लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर प्रोपराइटर नागेंद्र यादव को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button