Breaking Newsभारत

गाजीपुर : फुल्लनपुर क्रॉसिंग के पास मिली सोने की चेन बच्चों ने पुलिस को सौंपी, ईमानदारी की मिसाल पेश की

फुल्लनपुर क्रॉसिंग के पास मिली सोने की चेन बच्चों ने पुलिस को सौंपी, ईमानदारी की मिसाल पेश की

स्कूल जाते समय रास्ते में मिली थी पीली धातु की चेन, अभिभावकों के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसपी को किया सुपुर्द

गाजीपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र के फुल्लनपुर निवासी दो बालकों ने ईमानदारी और इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए रास्ते में मिली सोने की चेन को अपने पास रखने के बजाय पुलिस को सौंप दिया। बच्चों की इस पहल की पुलिस अधीक्षक ने सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।पुलिस के अनुसार 24 अगस्त 2026 को फुल्लनपुर निवासी दो बालक अंकित यादव पुत्र राकेश यादव एवं प्रवीण प्रकाश मौर्य पुत्र जय प्रकाश घर से विद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान फुल्लनपुर क्रॉसिंग के पास उन्हें रास्ते में पीली धातु की एक चेन पड़ी मिली।चेन मिलने के बाद दोनों बालकों ने उसे अपने पास रखने के बजाय अपने अभिभावकों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दोनों बच्चे अपने अभिभावकों के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचे और मिली हुई चेन को पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के सुपुर्द कर दिया।

बच्चों की ईमानदारी की एसपी ने की सराहना

दोनों बालकों द्वारा दिखाई गई ईमानदारी और जिम्मेदार नागरिक के कर्तव्य का पालन किए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने उनकी प्रशंसा की तथा उन्हें प्रोत्साहित किया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बच्चों की इस पहल से समाज में ईमानदारी, जिम्मेदारी और इंसानियत का सकारात्मक संदेश गया है।पुलिस द्वारा बरामद चेन के वास्तविक स्वामी का पता लगाने की कार्रवाई की जा रही है। स्वामी की पहचान होने के बाद नियमानुसार सत्यापन एवं आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर आभूषण को सुरक्षित रूप से उसके वास्तविक मालिक को वापस सौंपा जाएगा।दोनों बालकों के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में भी चर्चा रही। लोगों ने बच्चों की ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि कम उम्र में इस तरह की जिम्मेदारी और नैतिकता समाज के लिए प्रेरणादायक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button