Breaking Newsभारत

गोरखनाथ सनातन संघ ने आज सहजनवा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ खोला मोर्चा, प्रशासन से की कड़ी कार्रवाई की मांग

गोरखनाथ सनातन संघ ने आज सहजनवा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ खोला मोर्चा, प्रशासन से की कड़ी कार्रवाई की मांग

​सहजनवा (गोरखपुर):
गोरखनाथ सनातन संघ (GSS) ने तहसील सहजनवा क्षेत्र के ग्राम अलगटपुर में स्थित सरकारी राजस्व भूमि पर हुए अवैध कब्जे और अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद कुमार त्रिपाठी जी ने नगर पंचायत घघसरा के अध्यक्ष श्री प्रभाकर दुबे जी और उप-जिलाधिकारी (SDM) श्री नमन मेहता जी सहजनवा को ज्ञापन सौंपकर मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
​ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि ग्राम अलगटपुर स्थित खाता संख्या 00096, गाटा संख्या 23 (क्षेत्रफल 0.0690 हेक्टेयर यानी लगभग 17 डिसमिल) सरकारी राजस्व अभिलेखों में ‘नई परती’ श्रेणी में दर्ज है। आरोप है कि कुछ निजी व्यक्तियों द्वारा बिना किसी वैध अधिकार, आवंटन या अनुमति के इस भूमि पर बाउंड्रीवॉल और दीवार बनाकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है।
​ज्ञापन के मुख्य बिंदु व मांगें:
​संयुक्त निरीक्षण व सीमांकन: राजस्व और नगर पंचायत अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा स्थल की पैमाइश कराकर सीमांकन किया जाए।
​अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई:
उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता, 2006 के तहत अवैध निर्माण व दीवार को ध्वस्त कर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।
​खर्च की वसूली: सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने में होने वाले खर्च की वसूली कब्जाधारकों से की जाए।
​अतिरिक्त निर्माण पर रोक: जांच व विधिक कार्रवाई लंबित रहने तक स्थल पर किसी भी प्रकार के नए निर्माण या हस्तांतरण पर तत्काल रोक लगाई जाए।

​गोरखनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि यदि कब्जाधारक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, तो उनके खिलाफ बेदखली की सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में सरकारी संपत्तियों पर अतिक्रमण को रोका जा सके।

गोरक्षनाथ सनातन संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी (उत्तर प्रदेश) सुधाकर त्रिपाठी जी, प्रदेश उपाध्यक्ष हरीनाथ राज सिंह जी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (गोरक्ष प्रांत) आलोक रंजन सिंह जी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (गोरक्ष प्रांत) अरविंद शाही जी, जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर मिश्रा जी, विकास सिंह जी, दिग्विजय यादव जी, विशाल पांडेय जी,सुंदरम त्रिपाठी जी, राघवेंद्र मिश्रा जी तथा व्यापार प्रकोष्ठ के मनमोहन जी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विनोद कुमार त्रिपाठी जी ने गोरक्षनाथ सनातन संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।
जारीकर्ता:
पंडित संतोष मिश्रा
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष
गोरक्षनाथ सनातन संघ
संपर्क: 9311937414
वेबसाइट: www.gssbharat.org

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button