Breaking Newsभारत

ईसानगर -धौरहरा खीरी : दिन दहाड़े तेंदुए ने बकरी को बनाया निवाला , लोगों में दहशत , खेतों की ओर जाने से सहमे किसान

दिन दहाड़े तेंदुए ने बकरी को बनाया निवाला , लोगों में दहशत , खेतों की ओर जाने से सहमे किसान

(अनुपम मिश्रा)

ईसानगर -धौरहरा खीरी। रविवार को दोपहर बाद उस समय लोगों में हड़कंप मच गया जब दिन दहाड़े एक तेंदुए द्वारा बकरी को निवाला बना लिया गया, घटना की सूचना ग्रामीणों में होने के बाद लोगो ने गन्ने के खेत को चारों तरफ से घेर कर तलाशी अभियान चलाया, खेत के बीचों बीच आम के पेड़ के नीचे बैठा तेंदुआ तब तक बकरी का काम तमाम कर चुका था, बकरी की मौत हो चुकी थी, तेंदुआ गन्ने में बकरी को ले जाकर बकरी का पेट फाड़ चुका था और उसके बाद तेंदुआ बकरी को अपना निवाला बना रहा था, कुछ ही देर बाद लाठी डंडो के साथ लोगों ने गन्ने के खेत को चारों तरफ से घेर लिया और तलाशी शुरू कर दी, जिसके बाद भीड़ को शोर मचाते देख तेंदुआ बकरी को अधखाया छोड़ वहां से रफूचक्कर हो गया। लेकिन तब तक बकरी की मौत हो चुकी थी। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग अपने खेतों की ओर जाने से डर रहे हैं, लोगों में भय व्याप्त है।

रविवार को दोपहर बाद करीब 3 बजे ईसानगर ब्लॉक मुख्यालय के निकट बसे हुए ईसानगर के मजरा लोधपुरवा निवासी शरीफ की पत्नी बकरी चराने घर से कुछ ही दूर ब्लॉक के पूरब में बनी डामर रोड के किनारे किनारे अपनी बकरियां चरा रही थी, अचानक सड़क के ठीक किनारे गन्ने के खेत में घात लगाए बैठे तेंदुए ने एक बकरी पर हमला कर उसे जबड़े में दबोच लिया और भाग निकला। घर से कुछ ही दूर अपनी बकरी चरा रही शरीफ की पत्नी दौड़ते हुए घर आईं और घरवालों व ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी डंडो के साथ घटना स्थल की ओर दौड़े और खेत को चारों तरफ से घेर कर तलाशी शुरू कर दी, तलाशी अभियान के दौरान तेंदुआ गन्ने खेत के अंदर लगे आम के पेड़ के नीचे बैठ कर बकरी को खा रहा था, ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने पर तेंदुआ बकरी को अधखाया छोड़ भाग निकला। बताया गया,लोगों ने घटना की सूचना अधिकारियों को दी है, खबर लिखे जाने तक कोई भी जिम्मेदार घटना स्थल तक नहीं पहुंच सका। लोगों ने बताया कि ब्लॉक मुख्यालय के निकट खेतों में तेंदुए की चहलकदमी की जानकारी कई बार विभाग को दी गई है फिर भी वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है शायद विभाग किसी बड़ी घटना के इंतजार में कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है, जिससे लोगों में आक्रोश है, लोगों की मांग है कि जल्द ही विभाग तेंदुए को पकड़ने हेतु अभियान चलाए, पिंजड़ा एवं कैमरा लगाए,जिससे तेंदुए की चहलकदमी का पता चल सके और उसे पकड़ा जा सके। फिलहाल घटना के बाद से इलाके में दहशत बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button