Breaking Newsभारत

जखनिया (गाजीपुर) : कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत कर जनता के बीच पहुंचने का आह्वान

कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत कर जनता के बीच पहुंचने का आह्वान

जखनिया में संगठन सृजन अभियान में गरजीं पूनम पासवान, महंगाई-बेरोजगारी को लेकर सरकार पर साधा निशाना

जखनिया (गाजीपुर)। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रविवार को जखनिया स्थित शिव मंदिर परिसर में कांग्रेस का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं पार्टी की राष्ट्रीय ऑब्जर्वर श्रीमती पूनम पासवान ने कार्यकर्ताओं को संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर जमकर निशाना साधा।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूनम पासवान ने कहा कि आज देश का आम नागरिक महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा डबल इंजन सरकार के कार्यकाल में गरीब और मध्यम वर्ग के सामने आर्थिक चुनौतियां बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में देश के विकास के साथ गरीब, किसान, मजदूर और आम जनता के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाया।उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि वे केवल पार्टी कार्यालयों तक सीमित न रहें, बल्कि गांव-गांव जाकर जनता से संवाद करें और उनकी समस्याओं को समझकर संगठन के माध्यम से उनकी आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और जनहित से जुड़ी नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने की आवश्यकता है। कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संगठन को मजबूत आधार मिलेगा।कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में पूनम पासवान ने कांग्रेस के नए जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए गाजीपुर जिले के सभी 16 ब्लॉकों में संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यक्रम और सर्वे किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं और स्थानीय स्तर के पदाधिकारियों से फीडबैक लिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि ब्लॉकों से प्राप्त फीडबैक और सर्वे रिपोर्ट के आधार पर संगठन की जमीनी स्थिति का आकलन किया जाएगा। इसी प्रक्रिया के आधार पर जिला अध्यक्ष के चयन में भी मदद मिलेगी। इससे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पद की दौड़ को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की सक्रियता बढ़ गई है।पूनम पासवान ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य संगठन को मजबूत कर कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका देना है। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे और संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।कार्यक्रम में पहुंचीं राष्ट्रीय ऑब्जर्वर पूनम पासवान सहित अन्य अतिथियों का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में संगठन की आगामी रणनीति, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, जिला अध्यक्ष सुनील राम, शहर जिला अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, रविकांत राय, हामिद अली एडवोकेट (संगठन प्रभारी संयोजक जखनिया), रामकेर भारद्वाज (जिला सचिव), राजेश गुप्ता, जक कुशवाहा, देवनारायण सिंह, सतीश उपाध्याय, सर्वानंद चौबे, जयप्रकाश पांडेय, बृजेश कुमार (ब्लॉक अध्यक्ष), श्रीराम प्रजापति, जावेद जिमी, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, दीपक कश्यप, चमभीत राम, इंजीनियर मुकेश, शशि भूषण पांडेय, प्रमिला, अंशु पांडेय और अरुण श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button