Breaking Newsभारत

बक्शीपुर में कल चार घंटे बिजली गुल, 10 इलाकों की सप्लाई रहेगी ठप

बक्शीपुर में कल चार घंटे बिजली गुल, 10 इलाकों की सप्लाई रहेगी ठप

पेड़ों की डालियों की कटाई-छंटाई के चलते सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक 33 केवी फीडर रहेगा बंद

गोरखपुर। विद्युत लाइनों के आसपास आ रही पेड़ों की शाखाओं की कटाई-छंटाई के कार्य के चलते रविवार, 23 अगस्त को बक्शीपुर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बक्शीपुर/बक्शीपुर न्यू उपकेंद्र से जुड़े 33 केवी बक्शीपुर फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी बक्शीपुर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पेड़ों की शाखाओं की कटाई-छंटाई के दौरान फीडर का शटडाउन लिया जाएगा। इसके चलते 33 केवी शटडाउन से जुड़े कई 11 केवी पोषकों की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित होगी।

शटडाउन के कारण दीवान बाजार, अलीनगर, जटाशंकर, बक्शीपुर, कोतवाली, हट्टी स्थान, मान चौराहा, नसीराबाद, निजामपुर और ऊंचवा क्षेत्रों में निर्धारित अवधि के दौरान बिजली नहीं रहेगी।

विद्युत विभाग ने संबंधित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शटडाउन की अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें। विभाग ने स्पष्ट किया कि निर्धारित कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। उपभोक्ताओं को असुविधा से बचाने के लिए विभाग ने पहले ही इसकी सूचना जारी कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button