आल इंडिया पत्रकार एकता संघ ने सूचना निदेशक कार्यालय के निजी सहायक को किया सम्मानित, सौंपी पदाधिकारियों की सूची

आल इंडिया पत्रकार एकता संघ ने सूचना निदेशक कार्यालय के निजी सहायक को किया सम्मानित, सौंपी पदाधिकारियों की सूची
लखनऊ:
पत्रकारों के हित और सम्मान के लिए निरंतर सक्रिय रहने वाले ‘आल इंडिया पत्रकार एकता संघ’ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनसंपर्क सूचना निदेशक कार्यालय (लखनऊ) में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने सूचना निदेशक कार्यालय में कार्यरत व्यक्तिगत सहायक (PA) परशुराम मौर्य को राधा-कृष्ण की भव्य प्रतीक चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया।
पत्रकारों की सुरक्षा और मान्यता को लेकर सौंपी मांग पत्र
सम्मान समारोह के साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने कार्यालय में संगठन के पदाधिकारियों की सूची औपचारिक रूप से जमा की। इसके साथ ही एक लिखित मांग पत्र सौंपते हुए आग्रह किया गया कि:
मान्यता की मांग: वर्षों से ईमानदारी और निष्ठा के साथ पत्रकारिता कर रहे संघ के अनुभवी पत्रकार साथियों का उचित जांच-पड़ताल कर उन्हें जल्द से जल्द मान्यता प्रदान की जाए।
सुरक्षा पर जोर: क्षेत्र में काम कर रहे पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा पूर्ण और पुख्ता ध्यान दिया जाए।
12 राज्यों में सक्रिय है संगठन
संगठन के प्रतिनिधियों ने बताया कि आल इंडिया पत्रकार एकता संघ हमेशा सम्मान और पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा को अपनी पहली प्राथमिकता मानता है। वर्तमान में संघ देश के 12 राज्यों में मजबूती से कार्य कर रहा है। जब भी किसी पत्रकार के उत्पीड़न या समस्या का मामला सामने आता है, संगठन उस पर तत्काल संज्ञान लेकर मदद के लिए आगे आता है।
वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद
इस गरिमामय
अवसर पर संघ के संस्थापक दिनेश दीक्षित, राष्ट्रीय अध्यक्ष के.डी. सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता मुकुल मिश्रा और लखनऊ जिला अध्यक्ष गुरजीत सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।



