Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : रेवतीपुर पुलिस व स्वाट टीम ने 240 लीटर अवैध बीयर के साथ तस्कर को दबोचा

रेवतीपुर पुलिस व स्वाट टीम ने 240 लीटर अवैध बीयर के साथ तस्कर को दबोचा

67 हजार रुपये की शराब और ब्रेजा कार बरामद, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

गाजीपुर। रेवतीपुर थाना पुलिस एवं स्वाट टीम ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 240 लीटर अवैध किंग फिशर स्ट्रांग बीयर तथा एक सफेद ब्रेजा कार बरामद की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 67 हजार रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार 21 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर उतरौली नाला पुल के पास बहद ग्राम उतरौली में घेराबंदी कर अमन सिंह पुत्र वीरप्रताप सिंह निवासी ग्राम खेताबपुर थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसकी ब्रेजा कार से 20 पेटी किंग फिशर स्ट्रांग बीयर बरामद हुई, जिसमें कुल 480 कैन शामिल थे। प्रत्येक कैन 500 एमएल की होने से कुल मात्रा 240 लीटर पाई गई गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना रेवतीपुर में मु0अ0सं0 95/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई को स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक कुमार अपनी टीम तथा उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार मय हमराह थाना रेवतीपुर ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button