कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर सपा-अखिलेश पर बरसे सीएम योगी, मायावती की सराहना;

कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर सपा-अखिलेश पर बरसे सीएम योगी, मायावती की सराहना;

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (‘बाबूजी’) की 5वीं पुण्यतिथि (हिंदू गौरव दिवस) पर लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला।
अखिलेश यादव पर हमला: सीएम योगी ने कहा कि अखिलेश यादव ने बाबूजी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि तक नहीं दी, जो केवल बाबूजी का ही नहीं, बल्कि पिछड़े वर्ग और सनातन मूल्यों का अपमान था।
मायावती की तारीफ: योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद बसपा प्रमुख मायावती ने सामान्य शिष्टाचार निभाते हुए बाबूजी को श्रद्धांजलि अर्पित की थी।
रामभक्तों पर गोली न चलाने का संकल्प: सीएम ने याद दिलाया कि राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान बाबूजी ने सत्ता गंवाना स्वीकार किया, लेकिन रामभक्तों पर गोली चलाने से साफ इनकार कर दिया था।
सिद्धातों से समझौता नहीं: कल्याण सिंह कभी दबाव में नहीं झुके और उनका मानना था कि ‘कल्याण सिंह टूट सकता है, लेकिन झुक नहीं सकता।’
सपनों को पूरा करने का वादा: डबल इंजन सरकार बाबूजी के आदर्शों पर चलकर उनके सपनों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।



