दलित चौपाल केवल दलित समाज के लिए नहीं, हर गरीब और वंचित वर्ग की आवाज बनेगा – राजीव पासी

दलित चौपाल केवल दलित समाज के लिए नहीं, हर गरीब और वंचित वर्ग की आवाज बनेगा – राजीव पासी
गोरखपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी की ओर से पूरे प्रदेश में दलित चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि दलित चौपाल का उद्देश्य केवल दलित समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि हर उस व्यक्ति और समाज की आवाज उठाना है, जो गरीब, दबा-कुचला या अपने अधिकारों से वंचित है।
राजीव पासी ने बताया कि पार्टी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें मजबूत करने का काम कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए भी लगातार अभियान चला रही है।
पार्टी का प्रयास है कि विधानसभा क्षेत्र स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाए और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।



