भू-माफियाओं ने पीड़ित परिवार के घर व जमीन पर किया अवैध कब्जा, मारपीट कर बेघर किया

भू-माफियाओं ने पीड़ित परिवार के घर व जमीन पर किया अवैध कब्जा, मारपीट कर बेघर किया
गोरखपुर। आज देवरिया के जिले की बरहज तहसील अंतर्गत ग्राम मिर्जापुर के निवासी संतोष कुशवाहा ने गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब पहुंचकर किया प्रेस वार्ता भू-माफियाओं द्वारा उनके मकान और जमीन पर अवैध कब्जा करने का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़ित संतोष कुशवाहा पुत्र ठग ने प्रेस वार्ता कर बताया कि वह गाजियाबाद में नौकरी करते हैं। 3 अगस्त 2026 को जब वह अपने तीन बेटों और चार बेटियों के साथ अपने गांव मिर्जापुर लौटे, तो गांव के श्रवण, उदयप्रकाश, हैवन्ता, डिम्पा, गोलू, ज्योति, पियुष, सुमन आदि लोगों ने उनके घर और जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था।
जब पीड़ित परिवार ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने पूरे परिवार के साथ जमकर मारपीट की।पीड़ित ने इस घटना की शिकायत तुरंत बरहज थाने में दर्ज कराई। जब शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तब भी दबंगों के हौसले पस्त नहीं हुए। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही आरोपियों ने पीड़ित परिवार को गाली-गलौज करते हुए पुनः मारा-पीटा और जबरन घर से बाहर निकाल दिया।
दबंगों के इस रवैये से परेशान होकर पीड़ित संतोष कुशवाहा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और जिलाधिकारी देवरिया से गुहार लगाई है। प्रेस वार्ता के माध्यम से मांग करतें हैं कि इस मामले में प्राथमिकता के आधार पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जाए।आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
पीड़ित और उसके परिवार को सुरक्षा देते हुए उन्हें पुनः उनके घर में कब्जा दिलवाया जाए।



