Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : विनीत राय हत्याकांड में प्रकाश में आया बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

विनीत राय हत्याकांड में प्रकाश में आया बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

गाजीपुर, 19 अगस्त। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने विनीत राय हत्याकांड से संबंधित मामले में प्रकाश में आए एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार 30 मई 2026 को चेकिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह मय हमराह द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र में बिंदू होटल के मालिक के पुत्र विनीत राय की हत्या के संबंध में थाना कोतवाली में पंजीकृत मु.अ.सं. 365/2026, धारा 103(1), 191(2), 3(5), 61(2) बीएनएस की विवेचना के दौरान प्रकाश में आए एक बाल अपचारी को मैरी सिटी स्कूल, बद्रीचंद के पोखरा के पास से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।पुलिस के मुताबिक उक्त मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। बाल अपचारी का आपराधिक इतिहास थाना कोतवाली गाजीपुर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 365/2026 से संबंधित बताया गया है।बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह मय हमराह, थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button