Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : चोरी के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार, बैंक पासबुक व आधार कार्ड बरामद

चोरी के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार, बैंक पासबुक व आधार कार्ड बरामद

गाजीपुर, 19 अगस्त। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में प्रकाश में आए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बैंक पासबुक, आधार कार्ड, एलआईसी किस्त अदायगी की रसीद वाला बैग तथा सीजशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक युगल किशोर राय मय हमराह द्वारा सोहिलापुर रेलवे अंडरपास के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान थाना कोतवाली में पंजीकृत मु.अ.सं. 564/2026, धारा 309(6), 317(2) बीएनएस से संबंधित प्रकाश में आए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विपुल यादव पुत्र राम केवल यादव, निवासी खानगीचक, थाना कोतवाली, उम्र 19 वर्ष; रिशू बिन्द पुत्र त्रिभुवन बिन्द, निवासी इस्लामाबाद, थाना कोतवाली, उम्र 24 वर्ष तथा सिकन्दर बिन्द उर्फ कल्लू पुत्र नागेन्द्र बिन्द, निवासी इस्लामाबाद, थाना कोतवाली, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई।पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक एसबीआई बैंक पासबुक, दो आधार कार्ड, एक एलआईसी किस्त अदायगी रसीद वाला बैग तथा एक सीजशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास थाना कोतवाली में पंजीकृत मुकदमा संख्या 564/2026, धारा 309(6), 317(2) बीएनएस बताया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक युगल किशोर राय मय हमराह, थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button