Breaking Newsभारत

सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने घेरा डिप्टी सीएम आवास, RTI के जरिए खाली पदों का दिया हवाला

सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने घेरा डिप्टी सीएम आवास, RTI के जरिए खाली पदों का दिया हवाला

​लखनऊ: UPSSSC फार्मासिस्ट एलोपैथिक भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा और निराशा अब सड़कों पर देखने को मिल रही है। अपनी मांगों को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) बृजेश पाठक के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और अपनी पीड़ा बयां की।
​अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम को ज्ञापन सौंपते हुए वर्तमान भर्ती में खाली पदों के सापेक्ष सीटें बढ़ाने की गुहार लगाई।
​क्या है अभ्यर्थियों का तर्क?
​वर्तमान सीटें: अभ्यर्थियों के अनुसार, इस समय आयोग द्वारा केवल 564 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चलाई जा रही है।
​RTI का खुलासा: अभ्यर्थियों ने बताया कि फरवरी 2025 तक जनसूचना अधिकार (RTI) के तहत मिली जानकारी के अनुसार विभाग में 804 फार्मासिस्ट के पद खाली पड़े हैं।
​प्रमुख मांग:
जब विभाग में 800 से अधिक पद खाली हैं, तो वर्तमान भर्ती प्रक्रिया में सीटों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि अधिक से अधिक योग्य युवाओं को रोजगार मिल सके।
​”जब विभाग में पद खाली हैं तो युवाओं को मौका क्यों नहीं दिया जा रहा? हमारी मांग है कि RTI से सामने आए आंकड़ों के आधार पर ही सीटों का पुनर्नियोजन किया जाए।” — पीड़ित अभ्यर्थी
​डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अभ्यर्थियों की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और मामले पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब देखना यह होगा कि शासन इस दिशा में क्या कदम उठाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button