ईसानगर, धौरहरा-खीरी : संघर्ष से सफलता की मिसाल:पीएसी सिपाही से लेकर ग्राम विकास अधिकारी (VDO) तक का सफर तय कर शिवाशीष अवस्थी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

संघर्ष से सफलता की मिसाल:पीएसी सिपाही से लेकर ग्राम विकास अधिकारी (VDO) तक का सफर तय कर शिवाशीष अवस्थी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
(अनुपम मिश्रा)
ईसानगर, धौरहरा-खीरी l कड़ी मेहनत, अटूट लगन और संकल्प शक्ति यदि दृढ़ हो तो हर मंजिल को पाया जा सकता है। इस बात को धौरहरा क्षेत्र के छोटे से गांव अवस्थीपुरवा के रहने वाले शिवाशीष अवस्थी ने सच साबित कर दिखाया है
अपनी मेहनत के दम पर लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हुए उन्होंने एक बार फिर अपने परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।साधारण शुरुआत से लेकर प्रशासनिक सेवा तक का सफर शिवाशीष अवस्थी के इस प्रेरणादायक सफर की शुरुआत बेहद साधारण परिस्थितियों से हुई थी। उनके पिता श्री श्रीनारायण अवस्थी के संस्कारों और अपनी कड़ी मेहनत के बल पर उन्होंने सबसे पहले पीएसी (PAC) में सिपाही के पद पर सफलता हासिल की। वर्दी पहनकर देश और प्रदेश की सेवा करने के बाद भी उनकी सीखने और आगे बढ़ने की ललक कम नहीं हुई। अपनी जिज्ञासा और उच्च लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद को सुशोभित किया। खाकी वर्दी में जनसेवा का हुनर दिखाने के बाद, अब उन्होंने अपनी मेहनत का एक और नया अध्याय लिखा और इसके बाद शिवाशीष का चयन ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के पद पर हुआ है।
गांव में खुशी की लहर है,एक के बाद एक सफलता हासिल कर प्रशासनिक पदों तक पहुंचने वाले शिवाशीष अवस्थी की इस उपलब्धि से उनके पैतृक गांव अवस्थीपुरवा और आसपास के पूरे इलाके में खुशी और जश्न का माहौल है। ग्रामीण इसे युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा मान रहे हैं। उनका यह सफर इस बात की मिसाल है कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद यदि लगन सच्ची हो, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
क्षेत्र के गणमान्य लोगों, मित्रों और परिजनों ने शिवाशीष अवस्थी को इस शानदार सफलता पर बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।एक के बाद दूसरी और दूसरी के बाद तीसरी सफलता हासिल कर प्रशासनिक पदों तक पहुंचने वाले शिवाशीष अवस्थी की चर्चा जोरों से है, लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।



