Breaking Newsक्राइमभारत

जंगीपुर, गाजीपुर : दहेज हत्या के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार, खिलवा मोड़ से पुलिस ने दबोचा

दहेज हत्या के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार, खिलवा मोड़ से पुलिस ने दबोचा

जंगीपुर, गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जंगीपुर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को खिलवा मोड़ के पास से गिरफ्तार करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार 18 अगस्त 2026 को थानाध्यक्ष जंगीपुर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जमालुद्दीन, उपनिरीक्षक रामशरण कुशवाहा एवं पुलिस टीम द्वारा थाना जंगीपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 155/2026, धारा 80(2)/85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने दोनों आरोपितों को खिलवा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नारद राम पुत्र देवराज राम, उम्र करीब 45 वर्ष तथा चन्दा देवी पत्नी नारद राम, उम्र करीब 42 वर्ष, निवासी बहलोलपुर (फिरोशापुर), थाना जंगीपुर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपित उक्त मुकदमे में वांछित चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष उ0नि0 शिवमणि त्रिपाठी मय हमराह, थाना जंगीपुर, जनपद गाजीपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button