Breaking Newsभारत

गाजीपुर : पीआरडी जवानों का ड्यूटी भत्ता बढ़ा, कैशलेस हेल्थ कार्ड की भी घोषणा

पीआरडी जवानों का ड्यूटी भत्ता बढ़ा, कैशलेस हेल्थ कार्ड की भी घोषणा

गाजीपुर, 18 अगस्त 2026। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वर्चुअल सान्निध्य में पीआरडी जवानों का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल उपस्थित रहीं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेशभर के पीआरडी जवानों को संबोधित करते हुए उनके हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने पीआरडी जवानों के ड्यूटी भत्ते को 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन किए जाने की घोषणा की। इसके साथ ही जवानों को कैशलेस हेल्थ कार्ड सहित अन्य कल्याणकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी घोषणा की गई।ड्यूटी भत्ते में वृद्धि और स्वास्थ्य सुविधाओं की घोषणा से सम्मेलन में मौजूद पीआरडी जवानों में खुशी और उत्साह का माहौल दिखाई दिया। जवानों ने सरकार की घोषणाओं का स्वागत करते हुए इसे अपने हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. संगीता बलवंत, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने उपस्थित पीआरडी जवानों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने जवानों से पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।सम्मेलन में जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, भाजपा कार्यालय प्रभारी राजन प्रजापति, समस्त क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पीआरडी जवान उपस्थित रहे। अंत में जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने अतिथियों एवं उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button