Breaking Newsक्राइमभारत

यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई

यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई

जैश-ए-मुहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी को यूपी ATS ने गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद जफर पुत्र मोहम्मद जहीर, उम्र 24 वर्ष, निवासी पूर्णिया, बिहार के रूप में हुई।

आरोपी पर मदरसों के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजने का आरोप है।

ATS के मुताबिक आरोपी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन को चंदे की रकम भेजने की कोशिश करता था।

आरोपी मौलाना मसूद अजहर के भाषण और जेहादी तकरीरों से प्रभावित था।

सोशल मीडिया के जरिए जेहाद और खिलाफत से जुड़े संदेश साझा कर लोगों को हिंसक जेहाद के लिए प्रेरित करने का आरोप।

आरोपी के कई पाकिस्तानी जेहादी व्हाट्सऐप ग्रुपों से जुड़े होने की बात सामने आई।

जैश-ए-मुहम्मद के जेहादी ग्रुप से जुड़कर पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में आया था।

ATS के अनुसार आरोपी ने बिजनेस अकाउंट और संदिग्ध लोगों के जरिए UPI से कई बार पैसे भेजे।

पूछताछ में आरोपी ने अपने अपराध स्वीकार किए।

आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 152(1)(2) और यूएपीए की धारा 18/38 के तहत केस दर्ज।

ATS ने आरोपी को 16 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button