गाजीपुर : सम्पूर्ण समाधान दिवस में 218 शिकायतें प्राप्त, 28 का मौके पर निस्तारण

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 218 शिकायतें प्राप्त, 28 का मौके पर निस्तारण
तहसीलों में अधिकारियों ने सुनीं फरियादें, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
गाजीपुर, 17 अगस्त 2026।जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सोमवार को जनपद की विभिन्न तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसीलवार प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद में कुल 218 शिकायत एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 28 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की उपस्थिति में तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां कुल 67 शिकायत एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 08 का मौके पर निस्तारण किया गया।इसी क्रम में तहसील सदर में कुल 60 शिकायत एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 05 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 22 शिकायत एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 04 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।तहसील जमानियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 34 शिकायत एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 05 शिकायतों का मौके पर wनिस्तारण किया गया।तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 16 शिकायत एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 02 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।वहीं तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ, जहां 19 शिकायत एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 04 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।अधिकारियों ने शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए निर्देशित किया कि सभी प्रार्थना पत्रों का नियमानुसार परीक्षण कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।



