नई दिल्ली-बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में यूपी का दबदबा बढ़ने के संकेत।

नई दिल्ली-बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में यूपी का दबदबा बढ़ने के संकेत।
नितिन नवीन की नई टीम में उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा चेहरों को मिल सकती है जगह।
बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में यूपी से 7 से ज्यादा नेताओं को शामिल किए जाने की चर्चा।
नई टीम में कुछ मौजूदा चेहरों की छुट्टी होने की भी संभावना।
पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय टीम में जिम्मेदारी मिल सकती है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा को दोबारा राष्ट्रीय टीम में शामिल किए जाने की संभावना।
राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य को राष्ट्रीय टीम में जगह मिल सकती है।
सांसद भोला सिंह के भी राष्ट्रीय टीम में शामिल होने की चर्चा।
सांसद सुरेंद्र नागर का राष्ट्रीय संगठन में प्रमोशन संभव।
पूर्व मंत्री एवं यूपी प्रभारी महेंद्र सिंह को भी राष्ट्रीय टीम में जिम्मेदारी मिल सकती है।
राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद को राष्ट्रीय टीम में शामिल किए जाने की संभावना।
पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा की दावेदारी भी मजबूत मानी जा रही है।
स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय टीम में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना।



