Breaking Newsभारत

रेडक्रॉस और बथवाल ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर संपन्न, 40 लोगों ने किया ‘रक्त का महादान’

रेडक्रॉस और बथवाल ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर संपन्न, 40 लोगों ने किया ‘रक्त का महादान’

गोरखपुर, 16 अगस्त: इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, गोरखपुर एवं बथवाल ग्रुप ऑफ कंपनीज (‘आपका आश्रय’) के संयुक्त तत्वावधान में जनपद में रक्त की आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु आरूसन ग्रांड होटल में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्घाटन करते हुए नगर निगम गोरखपुर के मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा, “मानव शरीर में रक्त कणिकाएं स्वतः बनती और निष्क्रिय होती रहती हैं। रक्तदान करने से न केवल व्यक्ति का स्वास्थ्य बेहतर रहता है, बल्कि आपके द्वारा दान की गई एक यूनिट ब्लड से तीन लोगों की जिंदगियों को बचाया जा सकता है।” उन्होंने बथवाल ग्रुप के अमित बथवाल, मनीषा बथवाल, शुभम बथवाल, मनीष अग्रवाल एवं राहुल जी द्वारा रेडक्रॉस के सहयोग से आयोजित इस पहल की सराहना की।
​इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. राजेश झा ने कहा कि जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा विभिन्न संस्थाओं और उद्यमियों को जोड़ना एक बेहद सराहनीय प्रयास है।

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के सभापति शिवेंद्र विक्रम सिंह ने सभी अतिथियों एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिविर में 40 लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में अमित बथवाल, मनीष अग्रवाल, करन प्रकाश, रेडक्रॉस की आजीवन सदस्य शिखा पाण्डेय एवं उनके पति इंदु भूषण त्रिपाठी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

​कार्यक्रम के अंत में रेडक्रॉस के सचिव व कोषाध्यक्ष विशाल जायसवाल, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. प्रशांत अस्थाना और रक्तदान प्रभारी ज्ञानेंद्र ओझा ने सभी रक्तदाताओं को जिला अस्पताल ब्लड बैंक, बथवाल ग्रुप एवं रेडक्रॉस की ओर से प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिह्न (कप) भेंट कर सम्मानित किया।

आयोजन में इनका रहा विशेष योगदान:
कार्यक्रम में संरक्षक सदस्य ईश्वर चंद जायसवाल की उपस्थिति रही। इसके अलावा विशाल जायसवाल, अमित बथवाल, मनीषा बथवाल, शुभम बथवाल, मनीष अग्रवाल, राहुल, ज्ञानेंद्र ओझा, विवेक जायसवाल, पुष्पराज दूबे, विनय पाठक, आदित्य निगम तथा ब्लड बैंक की ओर से गीता यादव और राकेश मिश्रा का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button