Breaking Newsभारत

जखनियां : नर सेवा नारायण सेवा: कुएं में गिरे गोवंश को पशु चिकित्सा टीम ने ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित निकाला

नर सेवा नारायण सेवा: कुएं में गिरे गोवंश को पशु चिकित्सा टीम ने ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित निकाला

जखनियां। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने कुएं में गिरे एक गोवंश (बछड़े) को ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल उपचार शुरू किया। यह गोवंश जखनियां बाईपास के पास स्थित एक कुएं में करीब सात दिनों से गिरा हुआ था।जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत पाल को दी। डॉ. पाल ने तत्काल पशु चिकित्सा टीम को मौके पर भेजा। टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी प्रयास के बाद गोवंश को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला और मौके पर ही उसका उपचार शुरू किया।इस राहत कार्य में फार्मासिस्ट ओम प्रकाश गौतम, पशु मित्र अभिषेक सिंह एवं सरबजीत सहित पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।गोवंश के रेस्क्यू और उपचार में तत्परता दिखाने पर ग्रामीणों ने पशु चिकित्सा विभाग की पूरी टीम के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि घायल और बीमार पशुओं की सेवा करना सच्ची मानवता है।

सभी पशुप्रेमियों एवं ग्रामीणों से अपील है कि कहीं भी कोई बीमार, घायल या संकट में पड़ा पशु दिखाई दे तो तत्काल अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय अथवा पशु चिकित्सा विभाग को इसकी सूचना दें, ताकि समय रहते उसका उपचार एवं बचाव किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button