Breaking Newsभारत

गाजीपुर : स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश, एसपी ने लगाया ‘एक पेड़ मां के नाम’

स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश, एसपी ने लगाया ‘एक पेड़ मां के नाम’

एसपी डॉ. ईराज राजा ने किया वृक्षारोपण, पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

गाजीपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईराज राजा के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन गाजीपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।पुलिस लाइन परिसर में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखना तथा आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुरक्षित समाज के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ पर्यावरण का होना अत्यंत आवश्यक है। पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपने नैतिक दायित्वों के निर्वहन के लिए भी सदैव तत्पर है।उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करना ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक गाजीपुर, यातायात प्रभारी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधों की देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button