Breaking Newsभारत

गाजीपुर : तिरंगा दौड़ में दौड़ा गाजीपुर, 148 खिलाड़ियों ने लगाई 5 किमी की दौड़

तिरंगा दौड़ में दौड़ा गाजीपुर, 148 खिलाड़ियों ने लगाई 5 किमी की दौड़

आदित्य यादव और अंकिता विश्वकर्मा ने हासिल किया प्रथम स्थान, विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

गाजीपुर। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा-2026’ अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय गाजीपुर द्वारा महिला एवं पुरुष वर्ग की 5 किलोमीटर क्रॉसकंट्री रेस (तिरंगा दौड़) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 6:30 बजे नेहरू स्टेडियम गोराबाजार से हुआ। दौड़ पीजी कॉलेज चौराहा, आदर्श बौद्ध इंटर कॉलेज एवं चमड़ा गोदाम होते हुए पुनः उसी मार्ग से नेहरू स्टेडियम के मुख्य गेट पर पहुंचकर समाप्त हुई। प्रतियोगिता में 93 बालकों एवं 55 बालिकाओं सहित कुल 148 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
दौड़ का उद्घाटन उप जिलाधिकारी सदर गाजीपुर विनोद कुमार जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता के समापन के बाद विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए गए। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार एवं क्रीड़ाधिकारी देवी प्रसाद ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद एवं देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

बालक वर्ग के विजेता:
प्रथम स्थान आदित्य यादव, द्वितीय अन्ना यादव, तृतीय अजित यादव, चतुर्थ बादल गुप्ता, पंचम आकाश यादव तथा षष्ठम स्थान अजय कुमार बिंद ने प्राप्त किया।

बालिका वर्ग की विजेता:

प्रथम अंकिता विश्वकर्मा, द्वितीय प्रीति, तृतीय दुर्गावती कुमारी, चतुर्थ अनन्या सिंह, पंचम कल्पना बिंद तथा षष्ठम स्थान निक्की ने हासिल किया।प्रतियोगिता के निर्णायक विजय, खेलो इंडिया एथलेटिक्स कोच, राधेश्याम सिंह यादव, प्रेमचंद यादव, बृजेश कुमार, प्रदीप राय, योगेंद्र सिंह, अंजनी वर्मा एवं नागेंद्र यादव रहे।इस अवसर पर जिला फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव सुदामा राम एवं मो. मोईन, जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अमरजीत सिंह, ग्यासुदीन अहमद, योगेंद्र कुमार, इंज़मामुल हक, जैनेन्द्र कुमार, रामदेव सिंह, श्रीमती श्यामा देवी सहित खेल विभाग के समस्त कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में क्रीड़ाधिकारी गाजीपुर ने सभी आगंतुकों एवं खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button