Breaking Newsभारत

’’ शिक्षक हितार्थ समर्पित था स्वर्गीय यशवंत सिंह का जीवन

’’ शिक्षक हितार्थ समर्पित था स्वर्गीय यशवंत सिंह का जीवन ’’

उक्त विचार पूर्वांचल शिक्षा विचार मंच द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ गोरखपुर के एक दशक तक जिलाध्यक्ष रहे पूर्व प्रदेशीय मन्त्री स्वर्गीय यशवन्त सिंह के छठवीं पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब में बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए चिल्लूपार, गोरखपुर के भाजपा विधायक पं० राजेश त्रिपाठी ने व्यक्त किया। विधायक श्री त्रिपाठी ने स्व० यशवंत सिंह के कृतित्व और व्यक्तित्व का स्मरण करते हुए कहा कि स्वर्गीय यशवंत सिंह का जीवन शिक्षकों के लिये समर्पित था। शिक्षक हित व संघर्ष ही उनके जीवन का मूल मन्त्र था। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी कभी शिक्षक हित के अपने सिद्धान्त से समझौता नहीं किया। ऐसे संघर्षशील महापुरूष सदैव लोगों के स्मृतियों में रहते हैं। विधायक त्रिपाठी ने उपस्थित शिक्षक समुदाय से राष्ट्र निर्माण में अपनी सशक्त भूमिका के निर्वहन हेतु स्व० सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि और उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय उपाध्याय एवं जिलाध्यक्ष राजेश धर दुबे ने अपने संस्मरण बताते हुए यशवन्त सिंह को अजातशत्रु की संज्ञा से विभूषित करते हुए शिक्षकों का सच्चा मार्गदर्शक व हितैषी बताया। उन्होंने कहा कि श्री सिंह में अद्भुत नेतृत्व क्षमता थी उनके साथ शिक्षकों के हितार्थ अनेक संघर्ष सदैव स्मृतियों में रहते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि गुआक्टा के पूर्व महामन्त्री प्रो0 श्री भगवान सिंह ने स्व0 सिंह के जीवन से शिक्षकों को और समाज के लोगों को प्रेरणा लेने की उपादेयता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्व0 सिंह जैसे लोगों की संगठन को अत्यधिक आवश्यकता है। कार्यक्रम को प्रदेशीय मन्त्री ज्ञानेश राय, राज्य कार्यकारिणी सदस्य श्रीकृष्ण सिंह, डॉ0 दिग्विजयनाथ पाण्डेय, रामप्रताप राम, देवनाथ राय, डॉ0 अरविन्द चौरसिया, युगेश कुमार शुक्ल, संग्राम सिंह ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर पूर्वान्चल शिक्षा विचार मंच द्वारा जनपद के लगभग तीन दर्जन प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या एवं अध्यापक/ अध्यापिकाओं को, जिनका सत्र 2025-26 में शिक्षा, खेल, पत्रकारिता, साहित्य, सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान रहा है उन्हें सम्मानित करते हुए सभी श्रेष्ठ जनों को यशवन्त सिंह स्मृति सम्मान-पत्र, स्मृति-चिन्ह प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्त करने वालों में प्रधानाचार्य गण- डां हरेराम मिश्र, दिनेश कुमार सिंह, वैरिस्टर सिंह, श्रीमती सुनीता सिंह, तथा शिक्षक गण श्रीमती दीप्ति श्रीवास्तव, कपूर चन्द्र मिश्र, पंकज श्रीवास्तव, हरिकेश यादव, अभय प्रताप सिंह, युग्मेश उपाध्याय, जय प्रकाश गौड़, वीरेंद्र कुमार, श्याम सुंदर, रमेश सिंह, संतराज यादव, मनोज राय, चन्द्रशेखर सिंह, शशिमौलि त्रिपाठी, जावेद अली, दिवाकर त्रिपाठी, डां अमरेश शाही, अनुराग राय, श्रीमती शीला राय, सिद्धार्थ ओझा, डां दयानन्द पाण्डेय, रविन्द्र पाल, राहुल पाठक, डां नगेन्द्र सिंह, अनिल खरवार, श्यामसुंदर, हर्षवर्धन सिंह,इत्यादि लोग सम्मानित किये गये।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से के0 सी0 मिश्रा, दीप्तिमान श्रीवास्तव, अरविन्द कुमार सिंह, आनन्द शुक्ला, अभिषेक सिंह, कुंवर भगत सिंह, आलोक सिंह, , डॉ0 रणजीत सिंह, पार्षद अशोक मिश्रा, डॉ0 ब्रजेश मणि, डॉ0 अमरेश शाही, रामउजागिर पाण्डेय, शरदेन्दु राव, राधेश्याम प्रजापति, नजमुल हसन, कमलेश यादव सहित जनपद के हजारों शिक्षकों ने अपने प्रिय नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संघ के पूर्व जिलामन्त्री एवं पूर्वान्चल शिक्षा विचार मन्च के अध्यक्ष रमेन्द्र प्रताप चन्द तथा स्वागत भाषण पूर्व कोषाध्यक्ष एवं विचार मन्च के उपाध्यक्ष अजय कुमार शुक्ल एवं अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापन माध्यमिक शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष एवं विचार मन्च के महासचिव आशुतोष दूबे ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button