अयोध्या में सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा हमला: बोले– ‘जो बाबरी के भक्त हैं, वे बजरंगबली के भक्त नहीं हो सकते

अयोध्या में सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा हमला: बोले– ‘जो बाबरी के भक्त हैं, वे बजरंगबली के भक्त नहीं हो सकते

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के दिगंबर अखाड़ा में स्वामी परमहंस रामचंद्र दास महाराज की पुण्यतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। सीएम योगी ने विपक्ष को ‘कालनेमि’ बताते हुए कहा कि जो लोग चंदा चोरी का आरोप लगाकर अयोध्या और सनातन धर्म को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं, जनता को ऐसे लोगों को पहचानने की जरूरत है।
सीएम योगी के संबोधन की
’बाबरी भक्त’ और ‘कालनेमि’ का आरोप: सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष में कुछ लोग ‘मंथरा’ और ‘कालनेमि’ की तरह व्यवहार कर रहे हैं। जो लोग राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान श्रद्धालुओं पर लाठी-गोली चलवाने से पीछे नहीं हटे और सुप्रीम कोर्ट में फैसला रोकने की कोशिश करते रहे, आज वही राम-राम जपकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि “जो बाबरी के भक्त हैं, वे कभी बजरंगबली के भक्त नहीं हो सकते।”
बदलती अयोध्या का स्वरूप: अयोध्या के विकास का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था जब श्रद्धालुओं को बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझना पड़ता था। आज की अयोध्या त्रेतायुग की स्मृति दिलाती है। अयोध्या का विकास केवल आध्यात्मिक ही नहीं, बल्कि भौतिक रूप से भी उसी भव्यता के अनुरूप हो रहा है।
सनातन धर्म पर निशाना: उन्होंने कहा कि विपक्ष का असली निशाना केवल अयोध्या या राम जन्मभूमि नहीं, बल्कि पूरा सनातन धर्म है।
साध्वी ऋतंभरा ने दिया तीन संकल्पों का आह्वान
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साध्वी ऋतंभरा ने तीन प्रमुख संकल्पों की पूर्ति के लिए एकजुट होने की अपील की:
राम जन्मभूमि (जो पूरी हो चुकी है), कृष्ण जन्मभूमि, और काशी विश्वनाथ।
उन्होंने कहा कि जब हम इन संकल्पों को निष्ठा से लेकर आगे बढ़ेंगे, तो सफलता अवश्य मिलेगी।



