Breaking Newsभारत

तीन भाइयों के हिस्से की जमीन बिक्री के बाद अब मिल रही जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की

तीन भाइयों के हिस्से की जमीन बिक्री के बाद अब मिल रही जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की

 

​गोरखपुर। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बेदौली निवासी ठाकुर प्रसाद शर्मा ने गोरखपुर प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता कर अपनी जमीन हड़पने और जान से मारने की धमकी मिलने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।
​प्रेसवार्ता के दौरान ठाकुर प्रसाद शर्मा ने बताया कि उन्होंने लगभग 40 डिसमिल जमीन अपने और अपने तीन भाइयों के नाम पर संयुक्त रूप से खरीदी थी। उनके अनुसार, दो भाइयों ने अपने हिस्से की जमीन पहले ही बेच दी थी। आरोप है कि इसी महीने तीसरे भाई ने भी अपनी जमीन बेची, लेकिन उसने धोखाधड़ी करते हुए पीड़ित ठाकुर प्रसाद शर्मा के हिस्से की जमीन का भी सौदा कर दिया।
मामला संज्ञान में आते ही पीड़ित ने जमीन का दाखिल-खारिज रोकने के लिए गोला तहसील में विधिवत आपत्ति दाखिल की है, ताकि बैनामा दर्ज न हो सके।
​जान से मारने की धमकी का आरोप
​ठाकुर प्रसाद शर्मा का कहना है कि जब उन्होंने अपने हक के लिए आवाज उठाई और दाखिल-खारिज पर आपत्ति दर्ज कराई, तो जमीन खरीदने वाला व्यक्ति बौखला गया। अब वह पीड़ित और उनके भाई को लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहा है।
​”मैने इस पूरे मामले की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मजबूरन मुझे एसएसपी साहब से मिलना पड़ा और अब प्रेस के माध्यम से अपनी बात शासन-प्रशासन तक पहुंचा रहा हूँ।”

​पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और उनकी व उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button