Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : कामाख्या मंदिर के पास गहमर पुलिस ने तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

कामाख्या मंदिर के पास गहमर पुलिस ने तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

धारा 296 बीएनएस के मुकदमे में हुई कार्रवाई, चौकी प्रभारी कामाख्या की टीम ने दबोचा

गाजीपुर, 12 अगस्त। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस ने धारा 296 बीएनएस से संबंधित मुकदमे में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह कार्रवाई कामाख्या मंदिर के पास मुखबिर की सूचना पर की।पुलिस के अनुसार 11 अगस्त को चौकी प्रभारी कामाख्या उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव मय हमराह क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना गहमर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 172/2026 धारा 296 बीएनएस से संबंधित आरोपित कामाख्या मंदिर के पास मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान विकास यादव पुत्र कैलाश यादव निवासी गोपालपुर, थाना बिरनो, गाजीपुर, उम्र 19 वर्ष, सोनू राजभर पुत्र विनोद राजभर निवासी डोडसर, थाना मरदह, गाजीपुर, उम्र 20 वर्ष तथा सत्यकीत शशिकांत यादव पुत्र नन्द यादव निवासी मरदह डोडसर, थाना मरदह, गाजीपुर, उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई।पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपितों के विरुद्ध थाना गहमर में मुकदमा अपराध संख्या 172/2026, धारा 296 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव, चौकी प्रभारी कामाख्या, मय हमराह थाना गहमर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button