गाजीपुर : श्री महंथ रामाश्रम दास पी जी कॉलेज तथा राम बरन दास इंटर कॉलेज की एनसी इकाई द्वारा संयुक्त रूप से विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

हर घर तिरंगा यात्रा में दिखा देशभक्ति और अनुशासन का संगम

92 बटालियन के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अनुभव राज के आदेश तथा प्राचार्य बृजेश जायसवाल के निर्देशन में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत श्री महंथ रामाश्रम दास पी जी कॉलेज तथा राम बरन दास इंटर कॉलेज की एनसी इकाई द्वारा संयुक्त रूप से विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
यात्रा का संचालन एनसी अधिकारी लेफ्टिनेंट (डॉ.) प्रदीप राय और लेफ्टिनेंट नरेंद्र कन्नौजिया ने संयुक्त रूप से किया। हाथों में तिरंगा और दिलों में देशभक्ति का जज्बा लिए कैडेट्स ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से पूरा माहौल देशभक्ति से भर दिया।
इस दौरान बटालियन से आए हवलदार संजीव और ड्रिल इंस्ट्रक्टर मनोहर लाल ने कैडेट्स में अनुशासन बनाए रखने में विशेष सहयोग किया। उनके मार्गदर्शन में कैडेट्स ने बेहद अनुशासित तरीके से मार्च किया। महाविद्यालय के शिक्षक प्रो सत्यप्रकाश सिंह, प्रो शिवानंद पांडेय, प्रो प्रकाश चन्द्र पटेल, डॉ राजेश केशरी,डॉ धनंजय उपाध्याय, डॉ विजय बहादुर यादव, डॉ संतोष मिश्र, डॉ सर्वेश्वर सिंह, डॉ संतोष यादव, डॉ धर्मेंद्र मौर्य, डॉ धर्मेंद्र यादव, डॉ सौरभ मौर्य, डॉ संध्या गुप्ता, डॉ सर्वानन्द सिंह के साथ महाविद्यालय के सभी कर्मचारियों ने भी कैडेट्स का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और “हर घर तिरंगा” के संकल्प को मजबूत करना था। कॉलेज प्रशासन और स्थानीय लोगों ने भी यात्रा का स्वागत किया।
92 बटालियन के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अनुभव राज ने दोनों संस्थान के कैडेटस के लिए संदेश भेजा था कि एनसीसी कैडेट्स देश के भविष्य हैं। ऐसे आयोजन राष्ट्र प्रेम और सेवा भाव जगाते हैं। उनके आदेश पर ही यह तिरंगा यात्रा 15 अगस्त तक प्रतिदिन निकली जाएगी।



