Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : तमंचा और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

तमंचा और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस की चेकिंग के दौरान मीरनपुर सक्का हाईवे कट के पास हुई गिरफ्तारी, छह मुकदमे दर्ज

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया।पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक राममिलन यादव मय हमराह थाना कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान हाईवे कट के पास, बहद ग्राम मीरनपुर सक्का के समीप संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।पुलिस ने अभियुक्त की पहचान सतेंद्र कुमार यादव (37 वर्ष), पुत्र स्व. इन्द्रदेव यादव, निवासी ग्राम चक अब्दुल सत्तार, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर के रूप में की है। बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 593/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें मु0अ0सं0 629/2020 धारा 308/325 भादवि, मु0अ0सं0 868/2022 धारा 323/452/504/506 भादवि, मु0अ0सं0 481/2023 धारा 147/308/323/325/504/506 भादवि, मु0अ0सं0 326/2026 धारा 110/115(2)/351(3)/352 बीएनएस तथा मु0अ0सं0 355/2021 धारा 307/504 भादवि एवं 4/25 आर्म्स एक्ट शामिल हैं। इसके अलावा वर्तमान मामले में मु0अ0सं0 593/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।बरामदगी- एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर।- एक जिंदा कारतूस .315 बोर।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राममिलन यादव मय हमराह, थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button