Breaking Newsभारत

अहिरौली हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल, आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी की मांग

अहिरौली हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल, आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी की मांग

​खजनी (गोरखपुर): समाजवादी पार्टी का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल खजनी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा अहिरौली पहुँचा और दिवंगत शिवकुमार तिवारी के परिजनों से मिलकर गहरा दुख प्रकट किया। सपाइयों ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए पार्टी की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
​इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने कहा कि स्वर्गीय शिवकुमार तिवारी की नृशंस हत्या की घटना अत्यंत दुखद, पीड़ादायक और हृदयविदारक है। इस अमानवीय घटना ने पूरे क्षेत्र और समाज को स्तब्ध कर दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा रहना पार्टी का नैतिक और मानवीय दायित्व है।
​प्रशासन से प्रमुख माँगएँ:
​सपा नेताओं ने जिला प्रशासन से स्पष्ट शब्दों में माँग की कि:
​कठोर कार्रवाई: जघन्य हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई कर उन्हें कड़ी सजा दिलाई जाए।
​आर्थिक सहायता: पीड़ित परिवार को समुचित आर्थिक मुआवजा दिया जाए।
​सरकारी नौकरी: परिवार के एक योग्य सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
​सुरक्षा: पीड़ित परिवार को पर्याप्त और समुचित सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि उन्हें न्याय के साथ भविष्य के लिए संबल मिल सके।
​प्रतिनिधिमंडल में ये नेता रहे मौजूद:
​शोक व्यक्त करने पहुँचे प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव, विधानसभा अध्यक्ष सुनील यादव, पूर्व प्रत्याशी रुपावती बेलदार, विद्या सागर उर्फ छोटू, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, शशिकांत दुबे, अरविंद शुक्ला, जयराम यादव, खरभान यादव, घनश्याम राव, अछैवर रंजन, गवीश दुबे, रवि प्रताप यादव, शिव कुमार दुबे, मारुति पांडेय, मनोज पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, बल्लभ सहाय, अमित यादव, ज्वाला यादव, अम्बरीष दुबे और वी डी यादव समेत कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button